खतरनाक आभासी खेलों से बचें
(आभासी खेल दिवस पर विशेष) एक डरावनी शक्ल जिसकी दो बड़ी-बड़ी गोल आंखें हों , जिसकी एक डरावनी-सी मुखमुद्रा हो और अचानक ही आपके वाट्सऐप मैसेज पर अनजान नंबर से ऐसी तस्वीर आए तो शायद आप भयभीत हो जायेंगे। वैसे भी यह बात भयभीत करने वाली ही है क्योंकि यह तस्वीर है -- बच्चों के एक खतरनाक खेल की । बच्चों की जान लेने वाले खतरनाक खेल ‘ ब्लू व्हेल ’ का खौफ अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक नया खेल बच्चों की जान लेने के लिए आ गया है। इस खेल का नाम है -- ‘ मोमो गेम ’ । मोमो गेम को पिछले वर्ष आए ब्लू व्हेल गेम से भी अधिक खतरनाक माना जा रहा है। यह खेल भी बच्चों के लिए घातक साबित हो रहा है। यह खेल सर्व प्रथम हमारे दिमाग के साथ खेलता है , डर का माहौल निर्मित करता है और उसके पश्चात जान ले लेता है। यह खेल वाट्सऐप मैसेज के जरिए किशोरों को अपना शिकार बनाता है। इस आभासी खेल में सबसे पहले बच्चों को अज्ञात नंबर से संदेश भेजा जाता है। इसके पश्चात इसी नंबर से बच्चों को डरावनी तस्वीर भेजकर कुछ टास्क दिए जाते हैं। जब खिलाड़ी किसी कार्य को कर...