Posts

Showing posts from March, 2018

बॉयफ्रेंड बनाने में सावधानी जरूरी

Image
एक दैनिक अखबार के 25 मार्च , 2018 के अंक में खबर है कि म.प्र. में गुना भाजपा विधायक ने स्नातकोत्तर महाविधालय में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में बयान दिया कि अगर लड़कियाँ ब्वाॅयफ्रेंड बनाना बंद कर देें तो उन पर होने वाले अत्याचार बंद हो जायेंगे इस बयान की अत्युक्ति स्वीकार नहीं की जा सकती क्योंकि अत्याचार उन अवयस्क अबोध बच्चियों पर भी हो रहें हैं , जो फ्रेंडशिप का अर्थ तक नहीं जानतीं। निर्भय कांड में अत्याचारी पीड़िता के ब्वाॅयफ्रेंड नहीं थे। और भी बहुत से मामलों मेें यह देखने में आता है कि अत्याचारी अपरिचित भी होते हैं। इसलिए यह कहना कि ब्वाॅयफ्रेंड बनाना बंद करने से लड़कियों पर होने वाले अत्याचार बंद हो जाएंगे , पूरी तरह सत्य नहीं है , लेकिन यह भी एक कड़वी सच्चाई है कि आज हमारे समाज में किशोरियों और युवतियों पर होने वाले अधिकतर अत्याचार उनके कथित मित्र ही करते हैं अथवा उनका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष हाथ रहता है। लिव-इन-रिलेशनशिप जैसी अमर्यादित नयी स्थितियों के प्रोत्साहन और वैधानिक समर्थन ने भी नारियों पर होने वाले अत्याचारों की संख्या बढ़ाई है। इस से यह स्पष्ट हो जाता है कि यदि लड़क...

क्या विश्वकाव्य दिवस के अवसर पर हिन्दी के कवियों का स्मरण भी आवश्यक नहीं ?

Image
                                               21 मार्च विश्वकाव्य दिवस के अवसर पर हिन्दी के एक बड़े अखबार (दैनिक भास्कर) जो कि स्वयं को देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर-1 अखबार’ घोषित करता है, ने  ‘ये हैं दुनियाँ की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रचनाएं’ शीर्षक से बड़ा समाचार प्रकाशित किया। इस समाचार में विलियमशेक्सपियर कृत ‘सानेट-18’, जानडन कृत डेथ, बी नाट प्राउड’, विलियम वर्ड्सवर्थ कृत ‘डेफोडिल्स’, हेनरी’ वर्डसवर्थ कृत ‘ए सैमआॅफ लाइफ’, जाॅनमिल्टन कृत ‘आन हिज ब्लाइंडनेस’, और विलिमम ब्लेक शैले, एमालेजारस और रावर्ट फ्रास्ट का भी उल्लेख किया गया। ‘आलटाइम 20 ग्रेटेस्ंट एपिक’ उपशीर्षक से ‘द इलियड, ‘द ओडेसी’, ‘शाहनामा’ आदि उन्नीस विदेशी रचनाओं के साथ भारतीय साहित्य की महाकाव्यकृति ‘महाभारत’ का उल्लेख हुआ तथा सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में ‘रामायण’ कालिदास-साहित्य और ‘गीतांजलि’ पर दृष्टिपा...

युद्ध का नया स्थल - ‘‘सोशल मीडिया’’

Image
         नीति आयोग के सी.ई.ओ अमिताभ कांत का 22 दिसम्बर 2017 का वह ट्वीट सभी को याद होगा , जिसमंे उन्होंने जानकारी दी थी कि - मोबाइल डेटा का उपयोग करने वाले देशों की श्रृंखला में भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । यह बहुत गर्व की बात है , हमारा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है। वही दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया , प्रिंट मीडिया तथा सोशल मीडिया ने बताया कि यह स्थान कोई आम स्थान नहीं है क्योंकि प्रति माह भारत मंे 150 गेगाबाइट का कंसम्पशन हो रहा है और यह चीन तथा यू.एस.ए के जोड़ से भी अत्यधिक है। एक चीज में भारत और आगे बढ़ रहा है , जिसकी वजह से पूरा संसार परेशान है। प्रतिदिन सुप्रभात तथा शुभरात्रि के संदेशों की वजह से इंटरनेट की स्पेस भर रही है और इसका पूरा श्रेय भारतीयों को ही मिला है।         अगर   फ्री डेटा की लुभाने वाली स्कीम कुछ साल पहले आ गई होतीं तो शायद हमारे देश ने बहुत पहले ही यह उपलब्धि हासिल कर ली होती। क्योंकि पहले भी व्यक्ति खाली था , आज भी खाली है , कोई बदलाव नहीं आया है। फर्क बस इतना है कि प...

अभिनन्दन: नव-संवत्सर

Image
यूरोपीय सभ्यता के वर्चस्व के कारण विश्व भर में 1 जनवरी को नववर्ष मनाया जाता है। भारत में भी अधिकांश लोग अंग्रेजी कलैण्डर के अनुसार नववर्ष 1 जनवरी को ही मनाते हैं किन्तु हमारे देश में एक बड़ा वर्ग चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को नववर्ष का उत्सव मनाता है। यह दिवस बहुसंख्यक हिन्दु समाज के लिए अत्यंत विशिष्ट है - क्योंकि इस तिथि से ही नया पंचांग प्रारंभ होता है और वर्ष भर के पर्व , उत्सव एवं अनुष्ठानों के शुभ मुहूर्त निश्चित होते हैं। अभिनन्दन: नव-संवत्सर        भारत में सांस्कृतिक विविधता के कारण अनेक काल गणनायें प्रचलित हैं जैसे- विक्रम संवत , शक संवत , हिजरी सन , ईसवी सन , वीरनिर्वाण संवत , बंग संवत आदि। इस वर्ष 1 जनवरी को राष्ट्रीय शक संवत 1939 , विक्रम संवत 2074 , वीरनिर्वाण संवत 2544 , बंग संवत 1424 , हिजरी सन 1439 थी किन्तु 18 मार्च 2018 को चैत्र मास प्रारंभ होते ही शक संवत 1940 और विक्रम संवत 2075 हो रहे हैं। इस प्रकार हिन्दु समाज के लिए नववर्ष प्रारंभ हो रहा है।         भारतीय कालगणना में सर्वाधिक म...